सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए सोमवार को अनुमंडल स्तरीय कला उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज अनुमंडलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। कला उत्सव के तहत संगीत, नृत्य, नाटक, दृश्य कला और पारंपरिक कहानी वाचन सहित विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच : पूर्णिया में 29 एवं 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...