सासाराम, अक्टूबर 22 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। शांति दुर्गा समिति, मोहनियां रोड में बुधवार की रात आयोजित झांकियों की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। झांकियां देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भोजपुरी के जाने-माने नर्तक बबलू शेरावत की टीम ने विभिन्न देवी-देवताओं की मुद्राओं में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की भाव-भंगिमाएं इतनी जीवंत थीं कि दर्शकों को ऐसा लगा, मानो वे साक्षात देवी-देवताओं के दर्शन कर रहे हों। प्रस्तुति के दौरान दर्शक मंत्रमुग्ध होकर अपनी जगह पर जमे रहे। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन और पूजा समिति के स्वयंसेवकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। समिति के अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए लंगर और भोज की भी व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Siwan News जामो चौक पर राधा-कृष्ण ...