सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहां गांव में कर्ज के पांच लाख रुपये मांगने पर स्कॉर्पियो चढ़ाकर घायल करने और हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरडीहां निवासी जय प्रकाश सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने गांव के अजित कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह और उनके पुत्र अंकुश कुमार राज को पांच लाख रुपये कर्ज के रूप में दिए थे। दोनों ने अब तक 47,300 रुपये लौटाए हैं। शेष राशि मांगने पर दोनों पिता-पुत्र बरडीहां चौक पर गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान अंकुश कुमार राज ने काले रंग की स्कॉर्पियो से परिवार के सदस्यों को कुचलने का प्रयास किया। इसमें जय प्रकाश सिंह, विकास सिंह और विवेक सिंह घ...