सासाराम, अक्टूबर 14 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। करवंदिया थाना की पुलिस ने कुख्यात परमिंदर गोंड समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। करवंदिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात स्टेशन रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। भागने के क्रम में उसकी बाइक ट्रेन से टकरा गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार आयुष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ के दौरान आयुष ने बताया कि उसने बाइक बसंतपुर टोला निवासी परमिंदर गोंड से ली थी। इसके बाद पुलिस ने बसंतपुर टोला में छापेमारी कर परमिंदर गोंड को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...