सासाराम, अगस्त 4 -- Sasaram News: करगहर। स्थानीय बाजार में सासाराम-चौसा पथ के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को प्रशासन बुलडोजर चलाएगा। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने दी। सीओ ने बताया कि मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर सरकारी भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा लाउडस्पीकर के माध्यम से भी कई बार अतिक्रमण हटाने की अपील की गई, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बताया कि एसडीएम के निर्देश के बाद अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने या लोगों को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...