Sasaram News: करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, रेफर
सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: कोचस। थाना क्षेत्र के कंजर गांव में रविवार को नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान गांव निवासी सुनील कुमार पिता धर्मदेव साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार रविवार को अपने घर में साफ-सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ नंगे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.