Sasaram News: कम कीमत में भैंस नहीं बेचने पर रॉड से पीट कर किया जख्मी
सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। कोचस थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में मंगलवार को कम कीमत में भैंस नहीं बेचने पर असामाजिक तत्वों ने रॉड से पीट-पीट कर जख्मी कर दिया। जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरनाथपुर निवासी छोटेलाल सिंह अपने घर के दरवाजा के सामने बैठे थे। इस बीच उनकी दुधारू भैंस खरीदने के लिए तीन लोग वहां पहुंच गए। मोल भाव के बाद वह कम कीमत पर भैंस को जबरदस्ती ले जाने लगे। तब पशुपालक ने विरोध किया। इसपर उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए फोर व्हीलर में रखें रॉड को निकाल कर उनके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.