Sasaram News: कमजोर हुई मानसून से धान की रोपनी हुई प्रभावित
सासाराम, जुलाई 15 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मानसून कमजोर पड़ने से धान की रोपनी की रफ्तार धीमी हो गई है। पर्याप्त बारिश नहीं होने और नहरों में कम जलापूर्ति के कारण किसान चिंतित हैं। एक ओर उर्वरक की किल्लत और दूसरी ओर डीजल की बढ़ती कीमतों ने खेती की लागत बढ़ा दी है। ऐसे में किसान महंगाई और मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। बारिश नहीं होने के कारण किसान निजी बिजली मोटर पंप से खेतों की सिंचाई कर किसी तरह धान की रोपनी कर रहे हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में अब भी खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच सका है, जिससे रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: करौं : कृषि कार्य में जुटे प्रखंड के किसान यह भी पढ़ें- कमजोर हुई मानसून से धान की रोपनी हुई प्रभावित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.