Sasaram News: कबाड़खाने में आग, पिकअप समेत 4 लाख की संपत्ति राख
सासाराम, जुलाई 14 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। बाजार के नुआंव रोड स्थित एक कबाड़खाने में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पिकअप वाहन समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कबाड़खाना पूर्व मुखिया कैलाश पाल का बताया जाता है। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पिकअप सहित कबाड़ का काफी सामान जल चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में तीन से चार लाख रुपये की क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.