Sasaram News: कथराई पंचायत के दो संपर्क पथ का निर्माण न होना बना परेशानी का सबब
सासाराम, सितम्बर 4 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। कथराई पंचायत के पीठ फोरवां और भाराडीह गांव के संपर्क पथ का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-219 से थाने के समीप से पीठ फोरवां तक जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को करीब तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर परसथुआ पहुंचना पड़ता है। सड़क बनने से खासकर छात्र-छात्राओं और महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी। पीठ फोरवां से भाराडीह तक जाने वाली करीब चार किलोमीटर सड़क भी अब तक कच्ची है। बरसात के दिनों में सड़क की हालत खराब होने से आवागमन लगभग ठप हो जाता है। ग्रामीणों को उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर भाराडीह पहुंचना पड़ता है। सड़क बनने से करीब दो हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी। समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद, अभिषेक अग्रहरि, मनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.