सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। सरकार हर घर तक नल का जल पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन कथराई पंचायत के कई वार्डों में लोग पिछले चार साल से पेयजल संकट झेल रहे हैं। परसथुआ बाजार के वार्ड संख्या एक, दो, तीन और चार के अलावा पंचायत के वार्ड संख्या छह में नल-जल की आपूर्ति बंद है। स्थिति यह है कि लोगों को याद भी नहीं कि इन वार्डों में आखिरी बार नल से पानी कब आया था। गर्मी के दिनों में लोगों को दूसरे के घरों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...