सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के दौरान मतदाता सूची से कटे पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जाएंगे। इसके लिए सोमवार को बीडीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक हुई। बैठक में सभी संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जांच में पात्र पाए जाने वाले किसी भी मतदाता का नाम सूची में जुड़ने से नहीं छूटना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...