सासाराम, अक्टूबर 7 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। कटार गांव में सोन नदी जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की खबर हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को रास्ता अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया। प्रखंड प्रमुख मनीष कुमार की पहल पर जमीन के पूर्व मालिक आदित्य उर्फ जीतू मौके पर पहुंचे और रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। रास्ता खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...