Sasaram News: कचरा और जलजमाव पर ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी
सासाराम, अगस्त 30 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। जयंतीपुर पंचायत सरकार भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुखिया सोना देवी ने की। ग्रामीणों ने पंचायत में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि कचरा उठाव के लिए उपलब्ध ऑटो रिक्शा चालक के अभाव में पंचायत सरकार भवन में खड़ा है। इससे कई गांवों की गलियों में कचरे का अंबार लगा है। कई मार्गों पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने पंचायत में पुस्तकालय निर्माण, पेयजल संकट दूर करने और नीमहत गांव के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। अतिक्रमण के कारण नाला निर्माण में भी परेशानी हो रही है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कैंप लगाकर बीपी, शुगर और रक्त की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.