सासाराम, सितम्बर 16 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। सासाराम-चौसा पथ स्थित करगहर बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क के दोनों किनारों पर दुकान, ठेला और सब्जी की दुकानें लगने से आवागमन के लिए काफी कम जगह बचती है। इससे एंबुलेंस, स्कूल बस और यात्री बस समेत अन्य बड़े वाहन जाम में घंटों फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत और प्रशासनिक आदेशों के बावजूद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...