Sasaram News: कंचन नदी के उफान से सैकड़ों एकड़ धान की फसल पर संकट
सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं कंचन नदी के उफान ने तटवर्ती गांवों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का पानी खेतों में फैलने से सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूबने के कगार पर पहुंच गई है। खेतों की मेड़ें जलमग्न हो गई हैं और कई जगहों पर पानी फसलों के ऊपर से बह रहा है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और फसल क्षति का आकलन कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: काव नदी उफनाई, सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूबी यह भी पढ़ें- Sasaram News: बाढ़ उतरते ही दिखने लगा कटाव का कहर, हजारों एकड़ धान की फसल पर संकट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.