Sasaram News: ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल
सासाराम, जुलाई 20 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। नगर परिषद बस स्टैंड के समीप सोमवार को दो ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान शांति देवी पति राकेश पासवान ग्राम सांमहुरी, बीना देवी पति पूर्णवासी पासवान ग्राम महुअरी थाना बघैला तथा उपेन्द्र सिंह पिता नारद सिंह ग्राम इंदौर थाना दिनारा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों ऑटो चालक अपने-अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दुर्घटना के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.