सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: सासाराम। शहर के ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्या डॉ. प्रीति सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने, माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने और नैतिक मूल्यों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नवरात्रि शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। विद्यालय प्रबंधन धनंजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बिरसा सशिविमं चंद्रपुरा में नवरात्र अंत में आरती की गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करन...