सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित करीब नौ एकड़ में फैले ऐतिहासिक तलवार तालाब की बदहाली दूर होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से गंदगी, जलकुंभी और अतिक्रमण की समस्या झेल रहे तालाब की सूरत बदलने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम प्रिया रानी ने तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, जलकुंभी और आसपास हुए अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...