सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को अंचलाधिकारी निधि ज्योत्सना एवं कर्मी अमित कुमार सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम पद पर चयन होने पर निधि ज्योत्सना को समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, प्रखंड-अंचल कर्मियों एवं अधिकारियों ने अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार पासवान ने कहा कि अंचल कार्यालय में करीब चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान निधि ज्योत्सना ने तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उनके कार्यकाल में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। बीस सूत्री के अध्यक्ष सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि अकोढ़ीगोला बाजार को अतिक्र...