सासाराम, सितम्बर 22 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अध्यक्षता एसडीओ दिलीप कुमार ने की। बैठक अनुमंडल कार्यालय के एसडीओ कक्ष में हुई। बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...