Sasaram News: एसआईआर में कटे मतदाताओं के नाम फिर जुड़ेंगे
सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: कोचस। प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीएलओ और पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ प्रतीक कुमार ने की। बैठक में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से कटे नामों की दोबारा समीक्षा और सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। वैध मतदाताओं के नाम प्रपत्र-6 के माध्यम से जोड़े जाएंगे। वहीं, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम प्रपत्र-7 तथा नाम में सुधार प्रपत्र-8 के जरिए किया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम दस दिनों में पूरा करने और प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.