Sasaram News: एबीवीपी ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
सासाराम, जुलाई 15 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार को एसपी जैन कॉलेज रोड में जल जमाव की गंभीर समस्या को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के नगर मंत्री अनीश सिंह ने बताया कि हाल की वर्षा के कारण शहर के अनेक मोहल्लों, मुख्य सड़कों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, नालों की तत्काल सफाई कराने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत कार्य संचालित करने की मांग की गई। परिषद ने कहा कि जल जमाव के कारण यातायात बाधित हो रहा है तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.