Sasaram News: एथलेटिक्स लॉन्ग जंप में रंजन ने जीता कांस्य पदक
सासाराम, अक्टूबर 3 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। सासाराम में आयोजित खेल महाकुंभ में दावथ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नकटौली के कक्षा आठ के छात्र रंजन कुमार ने एथलेटिक्स लॉन्ग जंप अंडर-14 में जिले में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। रंजन नकटौली निवासी हंसराज सिंह के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता हासिल की। रंजन की उपलब्धि से शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों में खुशी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह, प्रधानाध्यापक विजय कृष्ण समेत विद्यालय के सभी शिक्षकों व छात्रों ने रंजन को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.