Sasaram News: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 91 हजार रुपये
सासाराम, अगस्त 7 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से 91 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतसा गांव निवासी शीला देवी, पति रंजन पांडेय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और उन्हें बैंक की ओर से एटीएम कार्ड जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को वह बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकालने गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात उचक्के ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में उसी कार्ड के जरिए उनके खाते से 91 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़िता ने बताया कि जब वह दोबारा एटीएम से पैसे निकालने पहुंचीं तो खाते में केवल तीन हजार रुपये शेष थे। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.