Sasaram News: एक साल से अधूरा है सड़क निर्माण, व्रतियों के जख्मी होने का खतरा
सासाराम, अक्टूबर 30 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में देवीपुर से सोन नदी तथा दारानगर स्कूल से बेलौंजा सोन नदी तक जाने वाली सड़कों का निर्माण अधूरा रहने से छठ व्रतियों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर रॉ मटेरियल बिछाकर छोड़ दिए जाने से जगह-जगह नुकीले कंकड़ उभर आए हैं। छठ महापर्व नजदीक होने के कारण श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी की चिंता सता रही है। ग्रामीणों के अनुसार, एक साल से अधिक समय पहले संवेदक ने पुरानी सड़क तोड़कर रॉ मटेरियल बिछाया था, लेकिन निर्माण पूरा नहीं किया। वहीं, दारानगर स्कूल से सोन नदी तक सड़क निर्माण की निर्धारित अवधि जून 2026 में समाप्त हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.