Sasaram News: एक कमरे में पांच वर्गों की पढ़ाई, जर्जर कमरों में पढ़ने को विवश छात्र
सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय विशोडीहरी में भवन की कमी के कारण कक्षा एक से पांच तक के छात्र एक ही कमरे में पढ़ने को विवश हैं। वहीं कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए जर्जर कमरों में पढ़ाई की व्यवस्था है। ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी और अनुपस्थिति का आरोप लगाया है। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक 158 छात्र नामांकित हैं। छह शिक्षक पदस्थापित हैं। तीन कमरों में से एक में कक्षा एक से पांच, दूसरे में कार्यालय और तीसरे में आठवीं कक्षा संचालित होती है। छठी और सातवीं कक्षा के छात्रों को जर्जर भवन में बैठना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Banka News: जर्जर स्कूल के भवन में जान हथेली पर रखकर नौनिहाल गढ़ रहे हैं अपना भविष्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.