सासाराम, जुलाई 12 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डेहरी स्थित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बीएमपी-2 में कार्यरत कार्यपालक सहायक आस्था कुमारी के खिलाफ बिना कार्यालय आए वेतन लेने की शिकायत की जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें नियमित रूप से कार्यालय आने वाली कर्मी बताया है। हालांकि, रिपोर्ट में उपस्थिति रजिस्टर में अनियमितता बरते जाने की पुष्टि भी की गई है। इसी विरोधाभास को लेकर अब जांच प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...