Sasaram News: उदयपुर के शतचंडी महायज्ञ की जलयात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सासाराम, जुलाई 1 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड के उदयपुर गांव में बुधवार को सात दिवसीय 11 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ सह मां काली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा साथ हुआ। धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। जलयात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर उदयपुर मार्ग होते हुए शिवलोक सरोवर, संझौली पहुंची। वहां आचार्यों एवं विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया। इस अवसर पर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर बैजनाथ जी महाराज त्यागी बाबा ने मां गंगा की आराधना कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ काली मंदिर प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.