सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: सासाराम। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने घरों से अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान लाकर निर्धारित ब्लैक डस्टबिन में जमा किया। अभियान के दौरान पुराने बल्ब, चार्जर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एकत्र किए गए। साथ ही विद्यार्थियों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य व डायरेक्टर ने बच्चों को कचरे के उचित वर्गीकरण और निस्तारण का महत्व बताया। कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...