सासाराम, सितम्बर 18 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मसाहेपुर गांव में घर के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि घर के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर युवकों में आपस में विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष बनारसी के दो बेटों मुकेश कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष से काशीनाथ सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...