सासाराम, अगस्त 26 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर जुलूस और जलसा का आयोजन किया गया। डेहरी शहर के बारह पत्थर, स्टेशन रोड, जक्खी बिगहा, ईदगाह मोहल्ला समेत कई जगहों पर अकीदतमंदों ने कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। विभिन्न कमिटियों की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गई। सुरक्षा को लेकर एसडीएम निलेश कुमार, एसडीपीओ सत्यकाम समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में गश्त की। प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अछल्दा में शान से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी यह भी पढ़ें- Auraiya News: सौहार्द के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, ड्रोन से निगरानी यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास ...