Sasaram News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में निकाला गया जुलूस
सासाराम, अगस्त 26 -- Sasaram News: कोचस, एसं। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने छावनी स्थित मस्जिद से जुलूस निकाला। इसमें युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। हाथों में हरे धार्मिक झंडे लेकर लोग पैगंबर मोहम्मद साहब के सम्मान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस पुरानी बाजार, इस्लाम नगर, पुराने थाना, बस पड़ाव और कोचस चौक होते हुए स्टेट हाईवे से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते मस्जिद परिसर पहुंचा। रास्ते में जलपान और लंगर की व्यवस्था की गई थी। नगर अध्यक्ष शबनम परवीन, भोला शाहबादी, वसीम अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नसीरुद्दीन राइन और नुरूल फैयाज हसन ने कहा कि इस मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब के आदर्श, दया, न्याय, भाईचारे और त्याग को याद किया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.