सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पुराने बकायेदार ईंट-भट्ठा संचालकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत पात्र संचालकों को बकाया राशि पर लगाया गया ब्याज माफ किया जाएगा। इसके लिए उन्हें निर्धारित बकाया खनन स्वामित्व राशि और जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) की राशि जमा करनी होगी। योजना का लाभ लेने के लिए 20 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। मंगलवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने ईंट-भट्ठा संचालकों और जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के साथ बैठक कर योजना की समीक्षा की। बैठक में जिले के ईंट-भट्ठों पर स्वामित्व राशि, ब्याज और जुर्माने के रूप में बकाया करीब 8.63 करोड़ रुपये की वसूली पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...