Sasaram News: आसवानी नदी में उफान, तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा
सासाराम, जुलाई 27 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। सोमवार को रोहतास नगर पंचायत से होकर बहने वाली आसवानी नदी उफान पर आ गई। पहाड़ी जलप्रपातों और छोटी नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण आसवानी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी के तेज बहाव से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। निचली बस्तियों में पानी घुसने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लगातार बारिश के कारण कैमूर की पहाड़ियों से निकलने वाले झरने और अन्य छोटी नदियां भी उफान पर हैं। स्थिति को देखते हुए बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग नदी, नालों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.