सासाराम, अगस्त 20 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, बधाई पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ प्रभा कुमारी ने की। इस दौरान चयनित एक लाभुक को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र तथा 12 लाभुकों को बधाई पत्र दिया गया। वहीं आठ लाभुकों को प्रतीकात्मक चाबी वितरित की गई। अधिकारियों ने लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवास निर्माण कराने और योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आवास कर्मी गीता कुमारी, दिनेश सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, सुमन, लेखपाल नंदन कुमार वर्मा, कार्यपालक सहायक शहंशाह आलम आदि थे। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: लखीसराय। प्रधानमंत्...