सासाराम, जुलाई 24 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित जलमीनार से संचालित नल-जल योजना की कार्यप्रणाली आरटीआई से मिली जानकारी के बाद सवालों के घेरे में आ गई है। आरटीआई कार्यकर्ता ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई लॉग बुक को वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि दस्तावेज प्रथम दृष्टया बाद में तैयार किए गए प्रतीत होते हैं। दूसरी ओर, नियमित जलापूर्ति नहीं होने से करीब एक हजार परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...