सासाराम, अगस्त 29 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक शनिवार को आय-व्यय का पूरा ब्योरा नहीं मिलने के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गई। वार्ड पार्षदों ने पिछले वित्तीय वर्ष के खर्च, योजनाओं और भुगतान का विस्तृत लेखा-जोखा बोर्ड के समक्ष रखने की मांग की। पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि आय-व्यय का पूरा विवरण उपलब्ध कराए बिना किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होगी।

बैठक का स्थगन वहीं हंगामे और पार्षदों के विरोध के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक में पूर्व की बोर्ड बैठक में पारित 15 प्रतिशत होर्डिंग टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव की संपुष्टि का मामला भी रखा गया। वार्ड संख्या-04 के पार्षद चुनमुन कुमार पांडेय ने इसका जोरदार विरोध करते हुए कहा कि जब तक नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब त...