सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बंजारी दुर्गा मंदिर के समीप डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क मार्ग एनएच-119 पर बुधवार को दो हाईवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक हाईवा चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घटनास्थल की राहत कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हाईवा का शीशा तोड़कर काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोहतास पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।

दुर्घटना का कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हाईवा तेज रफ्तार में आ रही थीं। इसी दौरान एक वाहन च...