Sasaram News: आपसी विवाद में आठ लोगों पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार
सासाराम, सितम्बर 21 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचासिया टोला में दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विमल नट पचासिया टोला का निवासी है। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.