Sasaram News: आठ दशकों बाद मुसहर टोला तक पहुंची पक्की सड़क, ग्रामीणों में खुशी
सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। कोनार पंचायत के तेलड़ा मुसहर टोला के महादलित परिवारों का स्वतंत्रता के बाद पहली बार पक्की सड़क पर चलने का सपना साकार हुआ है। करीब आठ दशकों तक पक्की सड़क से वंचित रहे ग्रामीणों के लिए यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास की नई उम्मीद लेकर आई है। सड़क बनने के बाद टोले में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि कच्चे और जर्जर रास्ते के कारण वर्षों तक परेशानी झेलनी पड़ी। बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण टोले तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने, बच्चों को स्कूल भेजने और मजदूरों को काम पर जाने में काफी कठिनाई होती थी। शादी-ब्याह में भी रास्ते की समस्या बनती थी बाधा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.