Sasaram News: आज से दो दिनों तक चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
सासाराम, अक्टूबर 6 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। विद्युत शक्ति उपकेंद्र बीएमपी से जुड़े क्षेत्रों में 7 और 8 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी हाइडल फीडर में ट्री ब्रांच कटिंग के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तारबंगला, इंडस्ट्रियल एरिया, एसपी कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, सिंचाई कॉलोनी, निरंजन बिगहा, कमरनगंज, बस्तीपुर, कटार व बीएमपी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं, 11 केवी डिलिया फीडर में दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इससे लाला कॉलोनी, रामारानी, न्यू डिलिया, सखरा, भेड़िया, खैरहा, कोल डिपो, गरवट बिगहा, मनेरी बिगहा व डिलिया गांव प्रभावित होंगे। जेई सुजीत कुमार ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.