Sasaram News: आकाशीय बिजली की चपेट में आया सूर्य मंदिर का गुंबद, क्षतिग्रस्त
सासाराम, अगस्त 2 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय राजपुर स्थित बकस बाबा प्रांगण में बने सूर्य मंदिर का गुंबद आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मंदिर की दीवारों में भी कई जगह दरारें आ गई हैं। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब बकस बाबा मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सूर्य मंदिर का गुंबद टूटा हुआ है। यह देखकर वे स्तब्ध रह गए। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुजारी ने सूर्य मंदिर के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी बकस बाबा पूजा कमेटी को दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। यह भी पढ़ें- Gridih News: हमारे शिवालय: 1925 में स्वयं-भू अवतरित हुए हैं नवडीहा के सर्वेश्वरनाथ बाबा लोगों ने ऊपर चढ़कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.