सासाराम, सितम्बर 7 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। स्थानीय रेफरल अस्पताल में शराब के नशे में हंगामा और गाली-गलौज करना एक डाटा ऑपरेटर को महंगा पड़ गया। सूचना मिलने के बाद बीडीओ के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को डाटा ऑपरेटर प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वह अस्पताल परिसर में नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...