Sasaram News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर अधेड़ को पीटा, घायल
सासाराम, अगस्त 10 -- Sasaram News: डेहरी। तिलौथू थाना क्षेत्र के हुरका गांव में अश्लील हरकत का विरोध करने पर 55 वर्षीय संजय कुमार के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर गांव के चंदन कुमार और अक्षय साह पर आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, दोनों युवक उसके दरवाजे पर अश्लील हरकत व गलत बोलबाजी कर रहे थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दो-तीन दिन बाद लेवड़ा गांव के समीप दोनों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक रुकवाई और लाठी-डंडे से मारपीट कर बेहोश कर दिया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.