Sasaram News: अभ्युदय स्कूल में सावन महोत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बांधा समां
सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा के अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक कुमार पांडेय थे। उन्होंने निदेशक ई. राघवेन्द्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सावन की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सावन के लोकगीतों और पारंपरिक गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। छात्राओं ने झूला, कजरी एवं डांडिया नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। मेहंदी कार्यक्रम में छात्राओं ने महिला अतिथियों के हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाई। मेहंदी, कबड्डी एवं अन्य प्रतियोगिताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.