सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर 96 भूमिहीन परिवारों के बीच सरकारी भूमि का बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक वशिष्ठ सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि चयनित भूमिहीन परिवारों को उनके गांव में ही सरकारी भूमि बंदोबस्त कर पर्चा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों के अंदर लाभुक परिवारों को भूमि पर दखल-कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन परिवारों से करीब 500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की जांच के बाद बंदोबस्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...