सासाराम, अक्टूबर 13 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए अब विद्यार्थियों को 24 घंटे ऑनलाइन शिक्षकों की मदद मिलेगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से शुरू किए गए बिहार विद्या साथी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसी क्रम में मंगलवार को शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में विद्यार्थियों को फीलो ऐप के इस्तेमाल और ऑनलाइन शिक्षक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...