सासाराम, अक्टूबर 4 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास एसपी मिस्टर राज अब डेहरी कार्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय स्थित सासाराम कार्यालय में भी जनता दरबार लगाएंगे। इससे जिले के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा के अनुसार दोनों कार्यालयों में पहुंचने का मौका मिलेगा। एसपी कार्यालय की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, एसपी का जनता दरबार निर्धारित दिनों में दोनों कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। डेहरी स्थित कार्यालय में सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगेगा। वहीं, सासाराम स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार और शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। एसपी मिस्टर राज ने बताया कि जनसमस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निवारण के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। आम लोग अपनी सुविधा के अनुसार डेहरी या सासारा...