सासाराम, अक्टूबर 28 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए पूर्वा एक्सप्रेस से जुड़ी बड़ी खबर है। हावड़ा से गया, सासाराम और डेहरी के रास्ते नई दिल्ली पहुंचने वाली पूर्वा एक्सप्रेस का परिचालन अब शकूरबस्ती स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है। रेलवे के इस फैसले से दिल्ली जाने वाले जिले के यात्रियों को रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से एक और विकल्प मिलेगा। नई व्यवस्था 29 अक्टूबर से लागू होगी। वहीं, वापसी में शकूरबस्ती से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से नए स्टेशन से रवाना होगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज और हमसफर एक्सप्रेस की आज रात से समय सारिणी बदलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...